Bhagwan Kaisa Hota Hai ?? भगवान कैसा होता है?

भगवान कैसा होता है?
केदारनाथ को जाती हुई
एक बस में
कुछ भक्तजन
चर्चा कर रहे थे
... कि भगवान कैसा होता है?
कोई कह रहा था
कि ऐसा होता है
दूसरा बोला नहीं नहीं
वैसा होता है
बहस चलती रही
कोई भी नहीं माना कि भगवान कैसा होता है?
तभी अचानक आसमान से
विपदाओं का पहाड़ गिरा
सभी चीखने चिल्लाने लगे
उसी भगवान को पुकारने लगे
जिसके बारे में बात कर रहे थे कि भगवान कैसा होता है?
तब एक फौजी वहां आया
उन्हें गोद में उठाकर
वहां से बचा कर
बाहर ले आया
एक छोटी सी बच्ची बोली मां मां मैं बताऊँ
भगवान कैसा होता है
देखने लगे सभी उसे
वो फौजी की तरफ
अंगुली करके बोली
भगवान ऐसा होता है !!!

********************************